चित्तौड़गढ़ / उदयपुर - भारत की सबसे खूबसूरत मैराथन, वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का दूसरा संस्करण 21 सितंबर को
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। उदयपुर। दुनिया की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड ने वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के दूसरे संस्करण की घोषणा की। यह मैराथन 21 सितंबर 2025 को उदयपुर, राजस्थान में आयोजित होगी। अपने पहले संस्करण की शानदार सफलता के बाद, यह मैराथन पूरे भारत के प्रतिभागियों को फतेह सागर झील और अरावली पहाड़ियों के खूबसूरत नजारों के बीच एक अविस्मरणीय दौड़ का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करती है।

इस दौड की विशेषता यह है कि फतेह सागर झील और अरावली पहाड़ियों के बीच होगी जो कि प्रतिभागियों के लिए सुप्रससिद्ध फतेह सागर झील और अरावली पहाड़ियों के मार्ग का यादगार अनुभव होगा। उल्लेखनीय है कि पहले संस्करण में वैश्विक और भारतीय एलीट धावकों और शौकिया धावकों सहित 5,200 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया था।

वेदांता जिं़क सिटी हाॅफ मैराथन में दौड़ने वालों के लिए हाफ मैराथन 21 किलोमीटर, कूल रन 10 किमी, ड्रीम रन 5 किमी और रेस विद चैंपियंस शामिल होगी, जिसमें विशेष रूप से सक्षम बच्चे भी भाग लेंगे। वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन को एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस द्वारा आधिकारिक तौर पर प्रमाणित किया गया है, जिससे इसे एक लिस्टेड अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के रूप में वैश्विक पहचान मिली है। यह मैराथन सभी के लिए है और उदयपुर को दुनिया के रनिंग मैप पर एक उभरते हुए शहर के रूप में स्थापित करती है। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी 31 जुलाई तक पंजीकरण पर 30 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते है।

इसका उद्धेश्य गत वर्ष की भावना को आगे बढ़ाते हुए सामुदायिक भावना को मजबूत करना और स्वास्थ्य और फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस वर्ष, हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा और अधिक भागीदारी बढ़ाने और साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए मैराथन से पहले कॉर्पोरेट्स, गैर-सरकारी संगठनों और रनिंग समूहों के साथ बैठक आयोजित की जा रही है। मैराथन में बहुत पसंद की जाने वाली रेस विद चैंपियंस भी शामिल होगी, जहां विशेष रूप से सक्षम बच्चे एक विशेष दौड़ में भाग लेंगे और उन्हें सम्मानित किया जाएगा, जो समावेशिता का अवसर होगा।

भारत की सबसे खूबसूरत मैराथन के रूप में, यह मार्ग धावकों को उदयपुर के लुभावने परिदृश्य से होकर फतेह सागर झील के शांत विस्तार से लेकर अरावली पर्वतमाला के सुरम्य दृश्यों तक ले जाएगा, प्रतिभागी हर कदम पर शहर की समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करेंगे, जिससे यह मैराथन सिर्फ एक दौड़ से कहीं बढ़कर भारत की विश्व प्रसिद्ध स्थानों में से एक की यात्रा बनेगी। प्रतिभागियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, एनीबडी कैन रन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। पूरे मार्ग पर रणनीतिक रूप से हाइड्रेशन स्टेशन होंगे, जो आवश्यक जलपान प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त, अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट और डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा स्टेशन और आराम करने के स्थान भी उपलब्ध होंगे।

दौड के बारंे में हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि, वेदांता जिं़क सिटी हाफ मैराथन स्वस्थ समुदायों के निर्माण और सामूहिक प्रगति को प्रेरित करने वाले अवसर प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पिछले साल मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद, हम समावेशिता और सामुदायिक जुड़ाव के एक बड़े दृष्टिकोण के साथ भारत की सबसे खूबसूरत मैराथन को वापस लाकर रोमांचित हैं। हम 21 सितंबर को सभी क्षेत्रों के धावकों का उदयपुर के अनोखे आकर्षण और भावना का अनुभव करने के लिए स्वागत करते हैं।

उदयपुर को 2,500 साल पुरानी जिंक खनन विरासत के साथ जिं़क सिटी के रूप में जाना जाता है, भारत के पहले जिंक स्मेल्टर और बढ़ते हुए भूमिगत माइंस का प्रमुख स्थान है। सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक महत्व का यह शहर प्रगति का प्रतीक है। हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन सामुदायिक कल्याण और सतत विकास दोनों को बढ़ावा देने में उदयपुर की महत्वपूर्ण भूमिका का उत्सव है।

इस दौ़ड़ में प्रतिभागिता हेतु हिन्दुस्तान जिं़क पूरे देश से धावकों को उदयपुर आमंत्रित करता है, जो विश्व के मैराथन धावकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य है। मैराथन का यह सीजन वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन से शुरू होगा, इसके बाद अक्टूबर में वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन और दिसंबर में जयपुर में वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन के साथ समाप्त होगा।

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण करने और भारत की सबसे खूबसूरत मैराथन में भाग लेने के लिए, कृपया इस लिंक पर जाएं https://wwwtownscriptcom/e/vedanta&zinc&city&half&marathon&2025

अधिक जानकारी के लिए कृपया अवलोकन करें https://vedantazchm-abcr-in/

What's your reaction?