3255
views
views

सीधा सवाल। कपासन। मंगलवार दोपहर दो बजे विधिवत पूजा के साथ धमाणा कपासन फीडर के गेट खोले गए।युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा ने बताया कि विधायक अर्जुन लाल जीनगर के निर्देश पर मंगलवार दोपहर 2:00 बजे रेलमंगरा के जीतावास गांव के समीप बनास नदी के मुहाने पर बनी कपासन धमाणा फीडर के गेट पूर्व जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी लाल जीनगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र कोठारी,राशमी मंडल अध्यक्ष सुरेश जाट, कपासन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर, कपासन नगर महामंत्री सोहन लाल खटीक, पवन भट्ट बामणिया,देवेंद्र जायसवाल,प्रकाश जाट, राम चंद्र जाट, मोहन जाट जीतावास के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियों,स्थानीय कृषकों, फीडर इंचार्ज निर्भय सिंह की उपस्थिति में खोले गए। इस दौरान कपासन के पंडित राजू व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना संपन्न करवाई
