966
views
views
कलेक्टर की पत्नी आशा मंत्री ने की सरोवर आरती

सीधा सवाल
पाली शहर में हरियाली अमावस्या के अवसर पर लाखोटिया सरोवर के गऊघाट पर लाखोटिया महिला मंडल द्वारा प्रतिमाह की भांति भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री की धर्मपत्नी आशा मंत्री और यूआईटी सचिव पूजा सक्सेना ने महाआरती में भाग लिया। दोनों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
दोपहर 4 बजे से महिला मंडल की सदस्यों ने भगवान के भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए और भाव-विभोर होकर नृत्य किया। शाम को सामूहिक सरोवर आरती संपन्न हुई। महिला मंडल की अध्यक्ष कमला सोलंकी ने आशा मंत्री का माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया, जबकि विजया शर्मा ने पूजा सक्सेना का माला और शाल से सम्मान किया। आशा मंत्री ने लाखोटिया सरोवर की सुंदरता और महिला मंडल के सामाजिक कार्यों की सराहना की। वहीं, पूजा सक्सेना ने सरोवर के विकास के लिए और कार्य करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महिला मंडल की भाग्यवंती गहलोत, कमला सोलंकी, विजया शर्मा, प्रेम प्रजापत, चुकिया देवड़ा, गीता पंवार, मीनू भाटी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। इसके अलावा बाबूलाल बोराणा ने महिला मंडल द्वारा कराए गए विकास कार्य से दोनों अतिथियों को अवगत कराया साथ में सोहन भाटी, ब्रजमोहन गहलोत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

