views

सीधा सवाल। कपासन। विधायक जीनगर ने कपासन नगर पालिका क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण किया।मंडल महामंत्री सोहन लाल खटीक ने बताया की नगर पालिका कपासन द्वारा नगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।उसके तहत गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी एवं नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया के साथ लगभग 4 करोड़ की लागत से बनने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान एवं साथ ही नगर पालिका परिसर में बन रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक जीनगर ने उपस्थित संवेदको से सुंदर एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने को कहा।इस दौरान भोपाल सागर प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, ग्राम सेवा सरकारी समिति के अध्यक्ष नंद किशोर टेलर, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा, नगर पालिका उपाध्यक्ष सैयद एजाज अली, मंडल महामंत्री अशोक विजयवर्गीय,गजेंद्र बागमार, मुंगाना सरपंच प्रतिनिधि कैलाश चंद्र अहीर, पार्षद सुनीता शर्मा, महबूब शाह, नगर मंत्री राकेश आचार्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सिरोया, बूथ अध्यक्ष हसमुख टेलर, भगवती लाल आचार्य, मुकेश सिरोया आशीष नंदवाना, युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष मनीष बारेगामाा, गौरव दाधीच, शक्ति केंद्र संयोजक बबलू सोनी,मीनाक्षी व्यास, ऋतु शर्मा, सीता सुथार, विनोद कवर, नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता खेमराज गुर्जर सहित आदि कार्यकर्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
