चित्तौड़गढ़ - सांवलियाजी में भंडार के दूसरे चरण की गणना पूरी, अब तक 10 करोड़ 50 लाख का चढ़ावा निकला
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले में स्थित वैश्विक आस्था के केंद्र श्री सांवलियाजी मंदिर में खोले गए भंडार के दूसरे चरण की गणना शुक्रवार शाम को पूरी हुई। दो चरणों में अब तक 10 करोड़ 50 लाख रुपए के चढ़ावा राशि की गणना हो चुकी है। वहीं अब भी चढ़ावा राशि की गणना शेष है, जो शनिवार को की जाएगी। कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मंदिर परिसर में चढ़ावा राशि की गणना की गई। इस दौरान मंदिर बोर्ड के पदाधिकारियों के अलावा मंदिर प्रशासन के कर्मचारी एवं बैंककर्मी भी मौजूद रहे।

जानकारी में सामने आया कि वैश्विक आस्था के केंद्र श्री सांवलियाजी मंदिर में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन बुधवार को भगवान सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया था। वही कड़ी सुरक्षा के बीच चढ़ावा राशि की गणना की गई थी। पहले चरण में बुधवार को सांवलियाजी के भंडार से 7 करोड़ 15 लाख रुपए की गणना की गई थी। वहीं गुरुवार को हरियाली अमावस्या के कारण चढ़ावा राशि की गणना नहीं हुई। हरियाली अमावस्या पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। ऐसे में सभी कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे हुए थे। वहीं दूसरे चरण की गणना शुक्रवार को राजभोग आरती के बाद शुरू हुई। मंदिर परिसर में ही चढ़ावा राशि की गणना की गई। 

इस दौरान श्री सांवलिया मंदिर बोर्ड के चेयरमैन जानकीदास उर्फ हजारीदास वैष्णव, सदस्य पवन तिवारी, किशनलाल अहीर की मौजूदगी में गणना की गई। इस दौरान मंदिर प्रशासन के एकाउंटेंट एवं प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय राजेंद्रसिंह सहित लेहरीलाल गाडरी, कालूलाल तेली, भैरूगिरी सुरक्षा प्रभारी गुलाबसिंह आदि मौजूद रहे। शाम तक चली गणना में 3 करोड़ 35 लाख रुपए की चढ़ावा राशि प्राप्त हुई। ऐसे में दो चरण की गणना में श्री सांवलिया सेठ के भंडार से 10 करोड़ 50 लाख रुपए की दान राशि प्राप्त हुई है। वहीं अब भी चढ़ावा राशि की गणना शेष है, जो कि शनिवार सुबह राजभोग आरती के बाद शुरू होगी। वहीं भेंट कक्ष में प्राप्त नकदी की गणना एवं सोने-चांदी के आभूषणों तौल भी आगामी दिनों में किया जाना है। वहीं भंडार से निकले सोने और चांदी के आभूषण का तौल भी आगामी दिनों में ही होगा। वहीं सावन माह में उमड़ी भीड़ को देखते हुए भंडार से चढ़ावा राशि के नए रिकॉर्ड बनने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा रहा।

What's your reaction?