views

सीधा सवाल। बिनोता। समीपवर्ती बंबोरी स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को विशेष पूजा-अर्चना एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने भगवान गंगेश्वर महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। साथ ही मंदिर परिसर में सड़क किनारे आशापाल का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित गंगेश्वर महादेव कमेटी के सदस्य किशनलाल जनवा एवं पूर्व उप प्रधान रमेश गोपावत ने जानकारी दी कि यह आयोजन क्षेत्र में अमन, चैन व खुशहाली की कामना को लेकर किया गया। इस दौरान भाजपा के पश्चिम मंडल प्रतिनिधि शौकीन चपलोत, जिला कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश छाजेड़, अनिल भारद्वाज, नरेंद्र प्रजापत, विष्णु मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष बगदीराम जनवा, उप प्रधान रमेश गोपावत, पुरुषोत्तम सोनी, ओंकारलाल जनवा, पुखराज चपलोत, प्रहलाद पाटीदार, विनोद नागोरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर जिला प्रमुख अहीर ने सभी कार्यकर्ताओं से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधा लगाने की अपील की।
