चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत हरियाली तीज पर हुआ ब्लॉक स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

निम्बाहेड़ा।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश स्तरीय हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत निम्बाहेड़ा उपखण्ड के डलां किशनपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ब्लॉक स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी के मुख्य आतिथ्य एवं पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़ की अध्यक्षता में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पंचायत समिति निम्बाहेड़ा विकास अधिकारी लक्ष्मण खटीक, पूर्व सरपंच गोपाल धाकड़ आदि ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर पौधा रोपण किया। कार्यक्रम में पूर्व उपसरपंच बद्रीनाथ योगी, सुरेश धाकड़, हीरालाल धाकड़, आक्या जीएस अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, गोपाल गायरी, सोहनलाल गायरी, रघुनाथ सिंह सेमलिया, कमलेश, गोविंद, मधुलाल, ओंकारलाल धाकड़ सहित कई विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गायरी ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान एक प्रयास है, जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। "एक पेड़ माँ के नाम" का हिस्सा बनें और अपनी माँ के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ लगाएँ।

इस अवसर पर प्रधान बगदीराम धाकड़ ने अपने उद्बोधन के माध्यम से उपस्थित आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को अपने आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए इस अभियान के अंतर्गत बढ़ चढ़ कर अपने परिवारों, मित्रों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करने का आव्हान किया।

इससे पूर्व डला किशनपुरा ग्राम के बूथ नम्बर 137 पर भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 124 वें संस्करण को बुथ सुना। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रतन गायरी, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़ आदि कई ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's your reaction?