1302
views
views

सीधा सवाल। कनेरा। राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश मे राज्य स्तरीय वन महोत्सव पर्व मनाया जा रहा है ,जिसके अंतर्गत उपतहसील कनेरा के पुलिस थाना परिसर में पौधरोपण किया गया। थाने में पदस्थापित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा करीब 150 फलदार एवं छायादार पौधै लगाए गए ।इस वन महोत्सव पर्व के लिए थाना परिसर में अनेक दिनों से मिट्टी आदि मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था जुटाई जा रही थी। थाने से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस वन महोत्सव की जानकारी दी गई।
