चित्तौड़गढ़ - बेड़च नदी पुलिया से बाइक सहित बहे दोनों युवकों के दो किमी दूर मिले शव, दूसरे की नहीं हो पाई शिनाख्त
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के बस्सी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बेड़च नदी पुलिया से बाइक सहित बहे दोनों ही युवकों के शव मंगलवार को मिल गए हैं। करीब 21 घंटे बाद दोनों के शव मिले हैं। एक युवक के शव की तो शिनाख्त हो गई है तथा परिजन भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल दूसरे युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऐसे में पुलिस शव की शिनाख्तगी में जुटी हुई है। फिलहाल दोनों ही युवकों के शव बस्सी चिकित्सालय पहुंचाए गए हैं, जहां अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। मौके पर सिविल डिफेंस चित्तौड़गढ़ के अलावा एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी थी।

जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ जिले में कुछ दिनों से चल रही बरसात के चलते बेड़च नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र में नगरी गांव के यहां से गुजर रही बेड़च नदी पुलिया के ऊपर सोमवार को पानी का बहाव तेज था। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने बिलिया से नगरी की ओर आने का प्रयास किया था। दोनों ही युवक बाइक सहित पुलिया से बह गए थे। इस दौरान मौके पर मौजूद नगरी के पूर्व उप आनंद सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दी थी। इस पर पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। पहले सिविल डिफेंस चित्तौड़गढ़ की टीम ने मौके पर पहुंच कर तलाशी अभियान चलाया। काफी देर तलाश करने के बाद भी सफलता नहीं मिली। प्रशासन की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसने भी तलाशी अभियान चलाया। नाव की सहायता से नदी के दोनों किनारों एवं बीच में दोनों युवकों के शव की तलाश की। लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चल पाया। सोमवार शाम को अंधेरा होने के बाद तलाशी अभियान को रोकना पड़ गया। वही मंगलवार सुबह एक बार फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया। बस्सी थाना पुलिस की मौजूदगी में एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस की टीम तलाशी में जुड़ गई। वहीं लापता हुए एक युवक की तलाश में परिजन नदी पुलिया पर आ गए थे। इसमें सामने आया कि एक युवक तो चंदेरिया उप नगरीय बस्ती का निवासी है। यहां तलाशी अभियान के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद पुलिया से करीब 2 किलोमीटर दूर एक युवक का शव मिल गया। इसकी शिनाख्त चंदेरिया निवासी हरकेश सिंह (30) पुत्र सरदार सिंह राजपूत के रूप में हुई. इसके शव को पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से बस्सी चिकित्सालय पहुंचाया। तलाशी अभियान के दौरान बस्सी थानाधिकारी मनीष वैष्णव मय जाप्ते के मौके पर मौजूद रहे। एक शव मिलने के करीब पौन घंटे बाद दूसरे युवक का शव भी मिल गया। यह शव भी पुलिया से करीब दो किलोमीटर दूर था। लेकिन इस युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने आस-पास के ग्रामीणों को भी शव दिखाया। साथ ही चंदेरिया से आए मृतक युवक के परिजनों को भी शव दिखाया लेकिन वह भी इसे नहीं पहचान पाए। ऐसे में दूसरे युवक के शव को बस्सी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस शव की स्नाख्तगी के प्रयास में जुटी हुई है। मृतक युवक के एक हाथ पर अंग्रेजी में एसएस लिखा हुआ है। इधर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक जवान तलाशी अभियान में जुटे रहे। मौके पर नगरी सरपंच देवकिशन रेगर, पूर्व उप सरपंच आनंदसिंह सहित आसपास कई गांवों के ग्रामीण मौके पर जुट गए थे। ऐसे में मौके पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। मौके पर सिविल डिफेंस से राजकुमार भोई, नारायण, रामलाल, रमेश, रतन भोई, हेमंत, भैरूलाल भोई, कैलाशचंद्र वैष्णव, नारायण किर के अलावा बस्सी के स्थानीय गोताखोर कन्हैयालाल, राधेश्याम, भवानीराम व किशन भोई भी तलाशी में जुटे।

What's your reaction?