1008
views
views
सीधा सवाल। बिनोता। कस्बे की खाकल देव मंदिर धर्म शाला में शुक्रवार राम रसोड़े का शुभारंभ खाकल देव की पूजा अर्चना के साथ किया गया। राम रसोड़ा समिति के सदस्यों ने बताया कि खाकल देव कमेटी अध्यक्ष गजराज सिंह शक्तावत सचिव ,अनिल शर्मा सदस्य प्रकाश मुनेत की उपस्थिति में भट्टी का पूजन कर किया गया समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से राम रसोड़े का संचालन किया जा रहा है। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि यह राम रसोड़ा इस मार्ग से निकलने वाले यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन रात्रि विश्राम की व्यवस्था निशुल्क की गई हे यह राम रसोड़ा करीब एक
माह के लिए संचालित होगा। बीस सालों से इसका संचालन किया जा रहा है।