views

राशमी में श्रावण के अंतिम सोमवार को सर्व समाज की ओर से निकाली भव्य कावड़ यात्रा
सीधा सवाल। राशमी। श्रावण माह के अंतिम सोमवार को यहां सर्व समाज की ओर से विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया बनास नदी से जल लाकर 251 कावड़ियों ने झाड़ेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। प्रातः सवा 10 बजे मातृकुंडिया में गंगा घाट पर पंडित गोपाल शर्मा ने विधि विधान से मंगलेश्वर महादेव की पूजा करवाई। कावड़ो में जल भरकर यात्रा झाड़ेश्वर महादेव के लिए रवाना हुई। डीजे के साथ निकली कावड़ यात्रा का रॉयल्टी नाका,पंचायत समिति चौराहा पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र सुवालका,सरपंच बंशीलाल रेगर,विधायक निवास के बाहर पूर्व जिला प्रमुख सुशीला देवी जीनगर,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश जाट,उपाध्यक्ष सत्यनारायण सुखवाल,बाईपास पर एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रेगर,मैन बाजार में भाजपा नेता दौलत पोखरना,संपत सोनी की ओर से कावड़ यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं कई जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया और अल्पाहार करवाया। कावड़ यात्रा झाड़ेश्वर महादेव पहुंची। जहां झाडेश्वर महादेव का जला अभिषेक किया गया। कावडो मे 2 लीटर से लेकर 101 लीटर तक जल भर गया। कीर समाज जिला अध्यक्ष रतन लाल कीर,पूर्व सरपंच रेखा व्यास,उप सरपंच आशा कीर,रामेश्वर लाल कीर,श्रवण कीर,अंशुल सेन,चेतन कीर,मनोज सेन,सुरेश माली,श्री लता योगी सहित महिला पुरुष कावड़ यात्रा में शामिल हुए।