567
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। सामरी ग्राम पंचायत की पंचवटी में प्रधानमंत्री के आव्हान पर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने यहां पौधारोपण किया। साथ ही सांसद ने सभी को पौधों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई। अभियान के विधानसभा संयोजक राजू अग्रवाल ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, हर्षवर्धनसिंह, कमलेश पुरोहित सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।