views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। श्री महावीर जैन महिला मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा बोजुन्दा स्थित बालाजी मंदिर में अध्यक्ष कल्पना मेहता की अध्यक्षता में सावन लहरिया महोत्सव मनाया गया।
महासचिव रजनी रांका के अनुसार परामर्श मंडल के सानिध्य में कार्यकारिणी के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें 70 से अधिक जैन महिलाओं ने भाग लिया। पदमा पगारिया एवं टीम द्वारा मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष कल्पना मेहता ने दिया।
इस दौरान आयोजित लहरिया क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम यामिनी आंचलिया, द्वितीय मेक्सा जैन, तृतीय रानू चपलोत व सांत्वना पुरस्कार आजाद सुरुपरिया, आलीशा पोखरना ने प्राप्त किया। गेम प्रतियोगिता में प्रथम रीना सोनी, द्वितीय मीना सोनी, तृतीय सोनिका जैन रही। कार्यक्रम का संचालन सरोज नाहर ने किया। रजनी रांका के सभी आभार व्यक्त किया।