315
views
views

सीधा सवाल। चितौड़गढ़। सरस डेयरी परिसर में स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को डेयरी की प्रबंध संचालक प्रमोद चारण सहित कर्मचारियों ने अभिषेक किया। सरस परिवार में सुख शांति व समृद्धि की कामना को लेकर भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। पंडित सतीश त्रिवेदी के मंत्रोच्चारण के बीच पंचामृत व दुग्धधारा से अभिषेक किया।
इस दौरान भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार व महाआरती भी की गई।
कार्यक्रम में विपणन प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग संयंत्र प्रबंधक भव्या वर्डिया, अशोक कुमार जोशी, सुरेंद्र चौधरी, देवीलाल जाट, राम प्रकाश गुर्जर, विक्रम सिंह, शंकर गाडरी, कैलाश जाट, राधेश्याम गाडरी सहित कर्मचारी मौजूद थे।