views

सीधा सवाल। कपासन। हर घर तिरंगा अभियान के तहत् नगर पालिका में रंगोली बनाने की गतिविधि का आयोजन हुआ।अधिशाषी अधिकारी ललित सिंह देथा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सम्पुर्ण प्रदेशभर में 02 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान तीन फैज में आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत् नगर पालिका कपासन में बुधवार को तिरंगा कलर थीम पर रंगोली बनाई गई।नगर पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक रेखा देवी ने बताया कि इस अभियान के तहत् 7 अगस्त गुरूवार को निकाय क्षेत्र में स्थित कच्ची बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाकर सफाई कार्य करवाया जायेगा।इस दौरान पालिका वरिष्ठ सहायक राम प्रसाद गायरी, गोपाल सुथार, कनिष्ठ सहायक ललितेन्द्र कुमार शर्मा, सचिन सोनवाल, चन्दा चनाल, सहायक कर्मचारी शान्तिलाल खटीक, जानकी लाल माली, हीरा लाल शर्मा, प्रियंका गर्ग, प्राची डिडवानियां, रिया गर्ग, सुनिता शर्मा, राज कुमार खटीक इत्यादि मौजूद रहे।