1932
views
views
सीधा सवाल। कपासन। महिला मोर्चा द्वारा शुक्रवार को देश के सुरक्षा प्रहरियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रानी सिरोया ने बताया कि रक्षाबंधन के उत्सव पर्व पर महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष विजय श्री सिरोया, रेखा सावला, मधु पलोड, सीमा वैष्णव आदि कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस उप अधीक्षक हरजी लाल यादव, सर्किल इंस्पेक्टर रतन सिंह, पूर्व पुलिस उप अधीक्षक दलपत सिंह भाटी,सहायक पुलिस उप निरीक्षक उदयलाल सहित कई पुलिस कर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर एवं उनका मुंह मीठा कराकर रक्षाबंधन उत्सव पर्व खुशहाली के साथ मनाया।