चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - के प्रति धिक्कार का भाव होना चाहिए– मुनिश्री युग प्रभ जी म.सा.
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

निम्बाहेड़ा।

निंबाहेड़ा के शांति नगर स्थित नवकार भवन में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए जैन संत मुनि श्री युग प्रभ जी महाराज साहब ने कहा कि पाप को वही त्याग सकता है, जो पापों से घृणा और भय करता है। लेकिन वर्तमान समय में अधिकांश लोग पाप से डरने के बजाय पाप में आनंद लेते हैं, जबकि यही पाप हमारी आत्मा को भव-भव में भटकाता है।

मुनि श्री ने कहा कि धर्म का पालन सत्कार भावपूर्वक होना चाहिए और पापों को धिक्कार के साथ छोड़ना चाहिए। उन्होंने श्रावक के छठवें गुण पापभीरुता (पाप से भय) पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ज्ञानी पुरुषों ने तीन प्रकार के मानव बताए, जिनमें पहला जघन्य प्रकृति का मानव, जो निर्लज्ज होकर पाप करता है। मध्यम प्रकृति का मानव, जो विवशता में पाप करता है तथा उत्तम प्रकृति का मानव, जो किसी भी परिस्थिति में पाप नहीं करता। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में अधिकांश लोग जघन्य प्रकृति के हैं, जो पाप करके गर्व महसूस करते हैं और कहते हैं ऐसा काम अगर मैं नहीं करूंगा, तो कौन करेगा?

18 पापों में प्रथम प्राणातिपात पर प्रकाश डालते हुए मुनि श्री ने कहा कि हिंसा करने वाला व्यक्ति अगले जन्म में अल्पायु को प्राप्त करता है। वह कम उम्र में ही दुर्घटना से मृत्यु को प्राप्त कर लेता है या गर्भ में ही नष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए प्रभु की आज्ञा ही असली धर्म है। प्रभु स्पष्ट कहते हैं "हिंसा मत करो।"

मुनि श्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे विद्यार्थी लिखते समय गलती कर देता है, तो रबर से मिटाकर पुनः सही कर लेता है। लेकिन यदि वह गलती करने के डर से लिखना ही बंद कर दे, तो वह कभी आगे नहीं बढ़ पाएगा। उसी प्रकार, यदि अनजाने में पाप हो जाए तो उसे आलोचना और प्रायश्चित से कम किया जा सकता है।

धर्मसभा के अंत में मुनि श्री ने उपस्थित जनसमूह को पाप से घृणा करने, अहिंसा का पालन करने और आत्मशुद्धि की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

What's your reaction?