315
views
views

सीधा सवाल। कपासन। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कपासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को प्रात 10:30 बजे तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा के मंडल संयोजक विजयवर्गीय ने बताया कि जिला संगठन के निर्देशानुसार मंगलवार को नया बाजार स्थित सुनारिया मंदिर चौक से भाजपा कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी जो सदर बाजार, खारी बावड़ी हनुमान जी मंदिर, पुराना बस स्टैंड, पांच बत्ती चौराहे होकर नगर पालिका कार्यालय पर संपन्न होगी। यात्रा को नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया रवाना करेंगे। यात्रा के सहसंयोजक अशोक शर्मा, अजय सुराणा एवं शंकर चंदेल ने सभी कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा में भाग लेने का आग्रह किया है। तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर सोमवार दोपहर 3:00 बजे मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रूपरेखा तय की।