चित्तौड़गढ़ - वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा ट्रेन का इंजन हुआ फेल, तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंची ट्रेन, यात्री हुवे परेशान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की ओर से करवाई जा रही वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के यात्रियों को सोमवार रात उस समय परेशानी का सामना करना पड़ गया जब ट्रेन समय पर नहीं पहुंची। वरिष्ठ नागरिकों को लेकर जाने वाले ट्रेन का इंजन फेल हो गया था। इसके कारण यह ट्रेन चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर तय समय से तीन घंटे के बाद भी नहीं पहुंची। ऐसे में 226 तीर्थ यात्रियों के अलावा देवस्थान विभाग का स्टाफ एवं तीर्थ यात्रियों के परिजन भी परेशान दिखाई दिए।

जानकारी में सामने आया कि राज्य सरकार की और से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसके लिए सोमवार को ट्रेन अजमेर से रवाना होकर रामेश्वर तीर्थ के लिए जानी थी। इसके लिए देवस्थान विभाग की और से पूर्व में ही लॉटरी निकाल कर तीर्थ यात्रियों को सूचना कर दी थी। इसके लिए देवस्थान विभाग की टीम सोमवार को चित्तौड़गढ़ स्टेशन पहुंच गई। यहां रेलवे स्टेशन के बाहर की तरफ रेलवे कॉलोनी के पास टेंट लगा कर तीर्थ यात्रियों के रुकने की व्यवस्था की गई। दोपहर करीब एक बसे से तीर्थ यात्रियों का आना शुरू हो गया था। यहां यात्रियों का पंजीयन कर दस्तावेज की खाना पूर्ति एवं उन्हें आईडी कार्ड का वितरण कर दिया गया। यह कार्य शाम पांच बजे तक चला और इस ट्रेन के शाम को करीब 6 बजे चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन आने की बात कही थी। ऐसे में देवस्थान विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर सभी तीर्थ यात्री एवं उनके परिजन चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंचे। तीर्थ यात्रियों को निर्देश दिए गए थे कि यह ट्रेन प्लेटफार्म संख्या चार पर आएगी। ऐसे में देवस्थान विभाग की टीम, सभी तीर्थ यात्री और उनके परिजन शाम 6 बजने का इंतजार करने लगे। तय समय के बाद भी जब ट्रेन नहीं पहुंची तो देवस्थान विभाग के अधिकारियों ने रेलवे से संपर्क किया। तब पता चला कि अजमेर रेललाइन पर कहीं ट्रेन का इंजन फेल हो गया है। ऐसे में चित्तौड़गढ़ से इंजन भेज कर ट्रेन को चित्तौड़गढ़ तक लाया जाएगा। पहले तो इस ट्रेन के रात बजे चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन आने की बात कही जा रही थी। लेकिन रात 9 बजने के बाद भी ट्रेन चित्तौड़गढ़ स्टेशन नहीं पहुंची। ऐसे में तीर्थ यात्रियों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई। वहीं चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार एवं पांच पर तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ होकर इंतजार करते दिखे। प्लेटफार्म पर सुस्ताते रहे। कई वरिष्ठ नागरिक ट्रेन के इंतजार में परेशान होते दिखे। बार-बार देवस्थान विभाग और रेलवे के अधिकारियों से संपर्क किया। तीर्थ यात्रियों को विदा करने के लिए आए परिजन भी प्लेटफार्म पर भी रुक रहे। वहीं रात 11 बजे ट्रेन के चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन आने की बात कही जा रही है। ऐसे में तय समय से पांच घंटे तक तीर्थ यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे। इधर, सूत्रों से जानकारी मिली है कि तीर्थ यात्रियों को रात का भोजन भी ट्रेन में ही मिलना था। इसके लिए प्लेटफार्म पर अलग से व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में यात्री भोजन व्यवस्था को लेकर परेशान दिखे।

What's your reaction?