चित्तौड़गढ़ - देशभक्ति की उमंग के साथ निकली तिरंगा यात्रा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। तिरंगे की शान, देशभक्ति के गीतों और उत्साहपूर्ण नारों के साथ शहर की सड़कों पर यह यात्रा एक अनूठा देशभक्ति संदेश बनकर गूंजी। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने यात्रा का नेतृत्व करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा हर बार जन-जन में देशप्रेम और एकता की भावना का संचार करती है। उन्होंने बताया कि इस रैली में सभी राजकीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राजकीय कर्मचारी, पुलिस प्रशासन, आमजन और व्यापार मंडल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे सफल बनाया।

जिला कलक्टर ने कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत आज से लेकर 15 अगस्त तक जिले के प्रत्येक नागरिक अपने घरों पर ससम्मान तिरंगा फहराएं और ध्वज संहिता का पालन करें। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक , अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारीराकेश पुरोहित, नगर परिषद, पुलिस प्रशासन और सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर भी इसी प्रकार की रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही देशभक्ति संध्या का भी आयोजन होगा, जिसमें देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

जिला कलक्टर ने नागरिकों से अपील की कि तिरंगे के साथ एक सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर निर्धारित हैशटैग के साथ साझा करें, ताकि इस अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस पहल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की मदद से युवाओं को जोड़ा जा रहा है। उत्कृष्ट सेल्फी लेने वालों को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

तिरंगा यात्रा मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर शास्त्री नगर चौराहा, कलक्ट्रेट, गंभीरी पुल, सुभाष चौक होते हुए गोल प्याऊ पर संपन्न हुई।

रैली का संचालन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित ने किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख गब्बर सिंह, प्रधान, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, प्रशिक्षु आईएएस, समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, रतन लाल गाडरी, रघु शर्मा, कमलेश पुरोहित, मनोज पारीक, नंदकिशोर लोहार, गौरव त्यागी, अनिल सिसोदिया,देवेन्द्र कंवर, हर्षवर्धन सिंह रूद, सैनिक स्कूल,आर्य गुरुकुल के बटुक, पुलिस, स्काउट और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

तिरंगे की शान के साथ निकली यह यात्रा न केवल जिले में देशभक्ति की लहर लेकर आई, बल्कि "हर घर तिरंगा" अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में भी एक सशक्त कदम सिद्ध हुई।

What's your reaction?