5901
views
views
सीधा सवाल। कनेरा। स्थानीय सरपंच रामचंद्र मालवीय एवं मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड ने बताया कि देश भर में चलाए जा रहे आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के प्रति अपनी राष्ट्रीय भावनाओं को उजागर करने हेतु राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आजादी के पिचहतर वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और भाजपा के तत्वावधान में प्रति वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव पर्व मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कनेरा उपतहसील एवं भाजपा मंडल घाटा क्षैत्र के संयुक्त तत्वावधान में डीजे पर राष्ट्रीय गीतो व गगनभेदी नारे से अनुशासित तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें स्थानीय राजकीय एवं निजी विद्यालयों के बच्चे, ग्रामवासी, भाजपा कार्यकर्ता, सभी कर्मचारी, अधिकारीगण शामिल हुए।यह तिरंगा यात्रा बस स्टैंड से नगर भ्रमण करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विसर्जित हुई, जहां खुशी स्वरूप सभी को मुंह मीठा करने हेतु प्रसाद वितरण किया गया। जिला परिषद प्रतिनिधि गणेश धाकड़,भाजपा मंडल महामंत्री मोनू मारू, उपाध्यक्ष शिवलाल धाकड़, गणपत धाकड़, मदन गोपाल धाकड़ ,उमेश धाकड़, मंत्री राहुल धाकड़ ,एस टी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालूराम भील, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि दिनेश मेघवाल ,युवा मोर्चा महामंत्री विनोद अहीर ,राहुल जैन, राहुल धाकड़ ,कोषाध्यक्ष प्रहलाद धाकड़ ,प्रवक्ता सुनील अहीर ,मदन बमतीया ,अर्जुन यशवंत ,शांतिलाल, गणपत प्रजापत, गणपत अहीर ,कालूराम धाकड़, मिट्ठू लाल बैरागी सहित कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में उपस्थित रहे।।