views
सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा ब्लॉक जाट समाज अध्यक्ष देवीलाल जाट अम्बानगर ने विभिन्न गाँवों का दौरा कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
घोषित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर शंकरलाल जाट (धनोरा), रामनारायण (धनोरा), ओमप्रकाश (कारुण्डा), रामनारायण (कारुण्डा), भंवरलाल (फलवा), राजू जाट, भोपराज, मोहन (लसडावन), बद्रीलाल (सांड), रतनलाल (साकरिया) व सोहन (बोरखेड़ी) को मनोनीत किया गया।
महासचिव पद पर गोपाल जाट (धनोरा), सुरेश जाट (सांड), जमनालाल (बोरखेड़ी), गेहरीलाल (कारुड़ा), रामलाल व भोपराज जाट (कंठारिया), भंवरलाल जाट (पायरी), रतनलाल (चोड़ीघाटी) व माधुलाल (कंठारिया) को नियुक्त किया गया।
कोषाध्यक्ष पद पर अनिल चौधरी, सचिव पद पर श्रीचंद जाट (अरनोदा) और संगठन मंत्री पद पर शिवलाल जाट, गोविन्द (धनोरा), हरीओम, राहुल (लसडावन), गोपाल जाट, सुरेश जाट, किशनलाल जाट (अम्बानगर) व लोकेश जाट (धनोरा) को चुना गया।
वहीं सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में गोविन्द (धनोरा), दिनेश जाट (निम्बाहेड़ा) व दीपक जाट (लसडावन) को जिम्मेदारी दी गई।
अध्यक्ष देवीलाल जाट ने बताया कि नई कार्यकारिणी ने आगामी तेजादशमी उत्सव को पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया है।