views

सीधा सवाल। बिनोता। कस्बे में वैष्णव धर्म मानने वाली महिलाओं ने मंगलवार रात साढ़े सात बजे के बाद शुभ मुहूर्त में कजली सातुड़ी तीज पर्व का पूजन कर व्रत कथा सुनी।
प्रेम लता तिवारी ने बताया कि इस व्रत में महिलाएं पति व परिवार के सदस्यों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। पूजन में मिट्टी व गोबर से तालाब का आकार बनाकर, उसमें घी-दूध से पाल बांधकर नीम की टहनी लगाई गई। इसके बाद कच्चा दूध मिश्रित जल भरकर किनारे पर दीप जलाया गया। नींबू, ककड़ी, केला, सेव, सातू, रोली, अक्षत, मौली आदि पूजन सामग्री थाल में सजाकर चांद दर्शन के साथ व्रत उद्यापन किया गया और बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया गया।
गणपति मंदिर के पास लीला पुरोहित, गायत्री तिवारी, ब्रह्मपुरी में चंदा, पार्वती, माया शर्मा, भगवती सोनी, सरिता मालू,
निंबेश्वर महादेव मंदिर के पास निकिता भट्ट मावली, मंजू शर्मा, उर्मिला भारद्वाज, हेमलता भारद्वाज, निर्मला भारद्वाज, पूजा, मोनिका तिवारी, कैलाशी तोतला, कैलाश बाई परासर, उर्मिला, लक्ष्मी, दीपा, खुशबू, आशा दिलखुश परासर, पुष्पा, श्रद्धा, सपना, अंजली जोशी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक पूजन किया।