views

सीधा सवाल चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी निकुंभ मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खरदेवला से शुरू होकर निकुंभ तक निकली इस शोभायात्रा में सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंडल महामंत्री पहलवान सालवी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे के प्रति सम्मान व गर्व को बढ़ाना था। यात्रा का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष मांगीलाल जणवा के सान्निध्य में किया गया। इस दौरान देशभक्ति गीतों पर नाचते-गाते युवा और सैकड़ों बाइक सवार "भारत माता की जय" व "वंदे मातरम" के नारों से गूंजते नजर आए। कार्यक्रम में सहसंयोजक उदय सिंह मीणा, सत्यनारायण टांक, चुन्नीलाल मेनारिया, मांगीलाल मोग्या, मंडल संरक्षक नंदकिशोर लोहार, सुनील सहलोत, सरपंच नवीन सोनी, देवेंद्र कुमावत, ऊँकार जणवा, भैरू सिंह रावत, भारत धाकड़, लक्ष्मण डांगी, ताराचंद मोग्या, शिव शंकर मेनारिया, गोपाल मेनारिया, छोगा लाल जाट, जगदीश गुर्जर, मुकेश गुर्जर, देवीलाल रावत, शांतिलाल पुष्करणा, कालू मेनारिया, देवी लाल मेनारिया, गोपाल सिंह राव सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम, एकता और उत्साह का संदेश फैलाते हुए इसे निकुंभ मंडल के लिए गौरवमयी क्षण बना दिया।