2121
views
views

सीधा सवाल। बस्सी। कस्बे में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। परंपरानुसार इस वर्ष भी सोनिया की चौक पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आजाद नगर, बस्सी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ दी और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जन्मोत्सव पर लक्ष्मीनाथ परिसर में स्थापित विशाल महादेव प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी रही। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। वहीं, शहर के विभिन्न मंदिरों में बच्चों ने भगवान कृष्ण की झांकियां सजाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे कस्बे में जन्माष्टमी पर्व उल्लास और धार्मिक रंग में सराबोर दिखाई दिया।