चित्तौड़गढ़ - खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने लिए अधिकारियों की बैठक
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

खाद्य सुरक्षा सूची से 54 हजार से अधिक लोगों ने हटाया नाम, 1 लाख 23 हजार नए लाभार्थी योजना से जुड़े

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को जिला परिषद के ग्रामीण विकास अधिकरण सभागार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एवं गिव अप अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में मंत्री गोदारा ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए गिव अप अभियान महत्वपूर्ण कदम है। अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ जिले में अब तक 54,272 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से योजना से नाम हटाकर उदाहरण प्रस्तुत किया है। इनकी पहल से जरूरतमंद और गरीब परिवारों को योजना का सीधा लाभ सुनिश्चित हुआ है।

उन्होंने कहा कि गिव अप अभियान की सफलता का परिणाम है कि जिले में अब तक 1,23,000 नए पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा गया है। यह कदम खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाने और पारदर्शिता लाने में मील का पत्थर साबित होगा।

मंत्री गोदारा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए लाभार्थियों को समय पर राशन कार्ड जारी कर योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने इस अवसर पर जिला रसद अधिकारी सहित सभी प्रवर्तन अधिकारियों से सेक्टर की नाम जोड़ने खाद्य सुरक्षा से नाम हटाने के संबंध में की जा रही कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली ।

बैठक में विधायक चित्तौड़गढ़ चंद्रभान सिंह आक्या, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, जिला कलक्टर आलोक रंजन, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, रतन गाडरी, जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे और अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया। मंत्री गोदारा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की मंशा है कि “कोई भी पात्र व्यक्ति खाद्य सुरक्षा से वंचित न रहे।” उन्होंने समाज के सक्षम वर्ग से भी अपील की कि वे स्वेच्छा से गिव अप अभियान से जुड़कर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।

What's your reaction?