views

सीधा सवाल। कपासन। नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन राजस्थान के निर्देशानुसार नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन शाखा कपासन की बैठक नगर पालिका कपासन के समा भवन में ललित सिंह देथा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका कपासन की संरक्षता, राजस्थान कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक रिछपाल सिंह चौधरी की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष नन्द लाल मेनारिया व महामंत्री ललितेन्द्र कुमार शर्मा निर्वाचित किये गये। तथा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।नवीन गठित कार्यकारिणी में खेमराज सिंह गुर्जर संरक्षक,नन्दलाल मेनारिया अध्यक्ष,ललितेन्द्र कुमार शर्मा महामंत्री,गोपाल लाल सुथार वरिष्ठ उपाध्यक्ष,प्रकाश चन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष,राम प्रसाद गायरी संगठन सचिव,श्री मती रेखा देवी वरिष्ठ सलाहकार पद्म नवीन सलाहकार,सचिन सोनवाल को कार्यालय मंत्री चुना गया। इसी प्रकार मुकेश कोदली संयुक्त सचिव,विशाल कोदली संगठन मंत्री बने।साथ ही सुश्री चन्दा चनाल,जानकी लाल माली, शकील मोहम्मद,विष्णु लाल स्वर्णकार,शान्ति लाल खटीक, माधव लाल कुमावत,जगदीश चन्द्र शर्मा,हीरा लाल शर्मा, जगदीश चन्द्र छापरवाल,रतन लाल चोटिया,मनीष कोदली को सदस्य बनाया गया।इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष सोनी, पार्षद नरेश खटीक, पार्षद प्रतिनिधि मनीष बारेगामा, राजीव सोनी, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष शम्भु लाल बागड़ा सहित पालिका कार्मिक मौजूद रहे।