चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ भूमि विकास बैंक बनेगा राजस्थान का रोल मॉडल : बद्रीलाल जाट
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।
सहकारिता के क्षेत्र में चित्तौड़गढ़ भूमि विकास बैंक अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के साथ पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल बनकर उभर रहा है। बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसी दिशा में चित्तौड़गढ़ बैंक ने नई मिसाल कायम की है।

जाट ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक के मार्गदर्शन में राज्य में सहकारिता आंदोलन को नए आयाम मिल रहे हैं। किसानों की उन्नति, ऋण वितरण, ब्याज राहत और लाभांश वितरण के क्षेत्र में चित्तौड़गढ़ बैंक अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

---

ऋण वितरण में प्रदेश में अव्वल

पिछले पाँच वर्षों से राज्य में सर्वाधिक ऋण वितरण चित्तौड़गढ़ बैंक द्वारा किया गया है। वर्ष 2024-25 में 2500 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 2359.27 लाख का ऋण वितरण हुआ, जो 94.37 प्रतिशत है।
वर्ष 2025-26 में 3300 लाख का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। 1 अप्रैल से 31 जुलाई 2025 तक ही 2037.21 लाख रुपये का ऋण वितरण कर 61.73 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है।

---

5% ब्याज अनुदान योजना में प्रथम स्थान

राज्य सरकार की 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में 9669 किसानों को 10 करोड़ 75 लाख रुपये की ब्याज राहत प्रदान की गई। चित्तौड़गढ़ बैंक इस योजना में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।

---

मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना

वर्ष 2025-26 की मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना के अंतर्गत 273 किसानों को 2 करोड़ 23 लाख रुपये की राहत प्रदान की जानी है। इनमें से 113 किसानों को 1 करोड़ 36 लाख 18 हजार रुपये की राहत दी जा चुकी है, जो राज्य में सर्वाधिक है।

---

लाभांश वितरण में निरंतरता

चित्तौड़गढ़ बैंक वर्ष 2006-07 से लगातार लाभांश वितरण कर रहा है। अब तक 5 करोड़ 41 लाख 63 हजार रुपये का लाभांश वितरित किया जा चुका है।
आज के समारोह में वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 का 90.12 लाख रुपये का लाभांश 6300 कृषकों को दिया जा रहा है, जिसमें से 10.03 लाख रुपये का चैक राज्य सरकार को सौंपा गया।

---

सहकार ही शक्ति है

जाट ने कहा कि सहकारिता आंदोलन की ताकत से ही किसानों का जीवन समृद्ध हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जिस “सहकार से समृद्धि” के मंत्र को आगे बढ़ाया है, उसी का प्रत्यक्ष उदाहरण चित्तौड़गढ़ भूमि विकास बैंक है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक के मार्गदर्शन में बैंक की यह उपलब्धियाँ आने वाले समय में पूरे राजस्थान के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होंगी।

What's your reaction?