views

सीधा सवाल। कपासन। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा कपासन का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हूआ।जिसमे निर्वाचन अधिकारी डॉ हीरालाल लोहार, पर्यवेक्षक रविंद्र सिंह सिसोदिया थे।स्थानीय राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मे हुए निर्वाचन मे अध्यक्ष पद पर शांति लाल शर्मा, मंत्री गोपाल कृष्ण नामधर, सभाध्यक्ष राजेन्द्र व्यास, उपसभाध्यक्ष शिव शंकर शर्मा व संदीप ढाका,वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मचंद कीर,उपाध्यक्ष (पुरुष) मनमोहन आचार्य,उपाध्यक्ष (महिला) पिंकी शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, महिला मंत्री ममता रानी शर्मा,अध्यापक सदस्य गोपाल लाल छिपा व माधव लाल भील,वरिष्ठ अध्यापक नरेंद्र कुमार जोशी, प्राध्यापक शंकर लाल सेन, प्रधानाचार्य दिलीप कुमार उपाध्याय, संस्कृत शिक्षा भानू कुमार वैष्णव, महिला शिक्षक अनुपमा जोशी,प्रयोगशाला सहायक आयुष बारेगामा, शारीरिक शिक्षक डूंगर सिंह राजपूत,शिक्षक अमराराम, सेवानिवृत शिक्षक कमल कुमार दाधीच, प्रबोधक भेरू लाल बंजारा, कंप्यूटर शिक्षक विकास राव,पंचायत शिक्षक गिरजा शंकर त्रिवेदी आदि पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।आज के वार्षिक अधिवेशन में चुनाव अधिकारी डॉ हीरालाल लोहार ने नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में संपूर्ण जानकारी दी तथा पर्यवेक्षक रविंद्र सिंह सिसोदिया ने हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान एक सितम्बर को मनाने पर चर्चा की। नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया की कार्यकारिणी का विस्तार इसी सप्ताह मे किया जाएगा। साथ ही जिला महासमिति, व प्रदेश समिति का भी निर्वाचन निर्विरोध हुआ।सभाध्यक्ष राजेन्द्र व्यास ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुकेश चन्द्र त्रिपाठी, राकेश व्यास, दिलीप उपाध्याय,सुरेश खेरीवाल, सोनू शर्मा,विकास सोंखल, जगदीश धोबी सहित शिक्षक उपस्थित रहे।