चित्तौड़गढ़ - राजस्थान के प्रमुख बैंकों में चित्तौड़गढ़ भूमि विकास बैंक का नाम शीर्ष पर होना गर्व का विषय - मंत्री दक
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

भूमि विकास बैंक के लाभांश वितरण कार्यक्रम में बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने आगामी योजनाएं बताई

               सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। सहकारिता मंत्री गौत्तम दक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों की पीड़ा को समझते हुए सहकारी बैंकों को पुनर्जीवन दिया है। इस योजना को स्वीकार कराने में बैंक के चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने जगह-जगह जाकर मुद्दा उठाया और निरंतर प्रयास किया। संचालक मंडल एवं बैंक परिवार इस उपलब्धि के लिए साधुवाद के पात्र हैं। यह विचार उन्होंने रविवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी आडिटोरियम में चित्तौड़गढ़ भूमि विकास बैंक के वार्षिक लाभांश वितरण 2023-24 समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।

मंत्री दक ने कहा कि राज्य के प्रमुख बैंकों में चित्तौड़गढ़ भूमि विकास बैंक का नाम शीर्ष पर होना हम सबके लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि सामूहिक भावना और एकजुट प्रयास का परिणाम है। अब तक लगभग 1.65 करोड़ किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। मंत्री दक ने संस्था में नवाचार करने, सदस्यता वृद्धि पर ध्यान देने और आने वाले पाँच वर्षों में बैंक को और अधिक प्रगति की ओर ले जाने का आह्वान किया। मंत्री ने यह भी कहा कि अध्यक्ष बद्रीलाल जाट के मार्गदर्शन और बैंक परिवार के अथक परिश्रम से ही यह सफलता मिली है। कार्यक्रम में लाभांश राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई। मात्र बटन दबाने से राशि किसानों तक पहुँचना डिजिटल इंडिया की सफलता का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

सांसद सी.पी. जोशी ने संबोधन में कहा कि बद्रीलाल जाट ने बैंक को पुनः सुचारू रूप से चलाने के लिए अत्यंत परिश्रम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वागत उद्बोधन में भूवि बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने कहा कि “सहकारिता क्षेत्र किसानों और आमजन के आर्थिक सशक्तिकरण की आधारशिला है। सहकारिता केवल संस्था नहीं, बल्कि समाज और किसानों की प्रगति का सशक्त माध्यम है।” उन्होंने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा सहकारिता मंत्री गौतम दक के नेतृत्व में राजस्थान का सहकारिता क्षेत्र नए आयाम स्थापित करेगा। विधायक चंद्रभान आक्या, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, विधायक सुरेश धाकड़ ने भी सहकारिता को सशक्त बनाने की दिशा में विचार व्यक्त किए। जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, पूर्व यूआईटी चेयरमैन सुरेश झंवर, भोलाराम प्रजापत, शैलेन्द्र झंवर, कैलाश चौखड़ा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, लोकेश त्रिपाठी, जिला मंत्री सीपी नामधराणी, शुभभ सुखवाल, जगदीश भांड, लक्ष्मण सिंह खोर सहित समारोह में बड़ी संख्या में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे। आभार एवं अतिथियों का स्वागत बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने किया।

बैंक ने किया नवाचार, चेयरमैन ने रखी मांगे

चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने नवाचार करते हुए राजस्थान सरकार को राज्यपाल के नाम से 10 लाख 373 रुपये का चेक भेंट किया। साथ ही ज्ञापन देकर मूलधन राशि को एसएल डीबी में जमा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने, एसएलडीबी एवं पीएदडीबी में ब्याज दरों के अंतर का समुचित समायोजन करने, सहकारिता विभाग के रिक्त पदों को शीघ्र भरने, किसानों व बैंकों की सुरक्षा लिए आंशिक सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना लागू करने, बैंकों की लेन-देन प्रणाली को पूर्णत: डिजिटल करने, सभी तहसील मुख्यालयों पर संघ कार्यालय के लिए भूमि एवं राशि उपलब्ध कराने आदि की मांग की।

What's your reaction?