1365
views
views
सीधा सवाल। कपासन। क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे मे रामपुरिया और हथियाना के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार धापू देवी की मौके पर मौत हो गई।घटना में रेवालिया कला निवासी धापू देवी की मां मोहिनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया। बाइक चला रहे धापू देवी के बेटे रोशन को मामूली चोटें आईं हैं। एएसआई श्याम लाल के अनुसार तीनों अपने गांव रेवालियां कला से रूपाखेड़ी रिश्तेदारी में जा रहे थे। मृतक धापू देवी लंबे समय से अपनी मां के साथ पीहर रेवलिया कला में रह रही थीं। वह बेटे रोशन के साथ खेती का काम करती थीं।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कपासन अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने धापू देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।