views
सीधा सवाल। कपासन। कपासन विधानसभा क्षेत्र में लम्बे समय के बाद कांग्रेस के ए एवं बी ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा बुधवार देर रात्री मे की, इससे कार्यकत्ताओं में खुशीया मनाने और बधाई देने का दौर जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने लम्बी मशक्कत के बाद क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की लगातार हार को देखते हुए सभी धड़ों से राय लेकर कपासन के ब्लॉक ए राशमी क्षेत्र के लिए नारायण लाल जाट बलवन्तपुरा को अध्यक्ष नियुक्त किया हैं।जाट पूर्व में मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके है। इससे राशमी क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ चली और बधाई का दौर जारी है।वही ब्लॉक बी क्षेत्र कपासन भूपालसागर एवं भादसौड़ा की 12 पंचायतों के क्षेत्र में वर्तमान में मंडल अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे पुरुषोत्तम टॉक को अध्यक्ष पद पर नवाजा हैं।टांक पूर्व में मण्डल अध्यक्ष भूपालसागर पंचायत के सरपंच एवं जिला सहकार संघ के अध्यक्ष रह चूके हैं।अनुभवी व्यक्ति को कमान हाथ में दी है।
साथ ही कार्यक्षेत्र बड़ा होने से एक कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया गया हैं।ममतेश शर्मा जो मंडपिया सांवलियाजी निवासी होकर पूर्व में सांवलियाजी मन्दिर मंडल के अध्यक्ष पद के दावेदार थे परन्तु इन्हें उस समय सदस्य ही बनाया गया था।स्मरण रहे की पूर्व में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के कारण ब्लाक ए से रोशन लाल जाट डिंडोली एवं ब्लॉक बी से गोविन्द गुर्जर सांवता को पद से मुक्त कर दिया गया था।यह नियुक्तिया लम्बे समय से विचाराधीन थी जिसे बुधवार देर रात्री को पुरा कर दिया गया। उक्त मनोनयन पर प्रदेश काग्रेस सचिव डा. ललित बोरीवाल, विकास को आपरेटीव मार्केटीग सोसायटी अध्यक्ष जगदीश चंद्र जाट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चास्टा नगर कांग्रेस कपासन के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा,नगर कांग्रेस आकोला के अध्यक्ष अनिल सहलोत,पूर्व प्रधान शिव शंकर रेवाड़ा, पूर्व प्रधान भगवती लाल हिंगड़, पूर्व प्रधान पृथ्वीराज जाट सहीत क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों, सरपंच प्रशासकों एवं कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष का ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति करने पर आभार जताया है।