views
सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। यहाँ गुरुवार से दिगंबर धर्मवलम्बीयो के पर्वाधिराज पर्युषण दसलक्षण पर्व तप आराधनाओ के साथ विशेष अनुष्ठान प्रारम्भ हुए।
समाज के प्रवक्ता मनोज़ सोनी के अनुसार दस दिवसीय पर्युषण पर्व के अंतर्गत समाज जनों ने समाज अध्यक्ष अशोक गादिया एवं महामंत्री वी के जैन की अगुवाई मे श्री आदिनाथ और श्री शान्तिनाथ मंदिर मे विशेष अनुष्ठान के साथ दशलक्षण की पूजा अर्चना की। दशलक्षण पर्व के अंतर्गत गुरुवार को प्रथम दिवस पर बड़ी तादात मे श्रद्धांलुओं ने उत्तम क्षमा धर्म पूजा की पूजा कर जिन प्रतिमाओ के समक्ष भाव से अर्घ्य विसर्जित किये। आज से प्रारम्भ होकर 6 सितंबर तक दस दिन पर्युषण पर्व के अंतर्गत दोनों जिनालयों मे प्रतिदिन प्रातः कलशभिषेक शांति धारा, दस धर्मों की पूजा अर्चना एवं सायं प्रतिक्रमण, महा आरती,शास्त्र प्रवचन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंदिरो को विशेष साज सज्जा से सज़ाया गया।