चित्तौड़गढ़ - रावतभाटा में परमाणु आपदा प्रबंधन अभ्यास सफल, कमियों को दूर करने पर दिया जाएगा जोर
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजस्थान परमाणु बिजलीघर रावतभाटा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की देखरेख में शुक्रवार को बड़े स्तर पर परमाणु एवं रेडियोलॉजिकल आपातकालीन स्थिति का अभ्यास किया गया। यह देश में इस प्रकार का दूसरा सबसे बड़ा अभ्यास था। अभ्यास के उपरांत दोपहर तीन बजे फीडबैक सत्र शुरू हुआ, जो शाम छह बजे के बाद तक चला।

इस दौरान चार सेक्टरों में बंटे पर्यवेक्षक दलों और अधिकारियों ने राजस्थान व मध्यप्रदेश के पांच जिलों के 22 गाँवों में जाकर किए गए निरीक्षण की जानकारी साझा की। उन्होंने आपदा प्रबंधन कार्यवाही के दौरान सामने आई चुनौतियों और कमियों पर विस्तृत चर्चा की।

गांधी सागर क्षेत्र का निरीक्षण करने वाले पर्यवेक्षक संजय माथुर ने बताया कि ग्रामीणों को पहले से पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई थी, न ही एक्सेस कंट्रोल और शेल्टर की व्यवस्था की गई। रावतभाटा से गांधीसागर तक की सड़क की खराब स्थिति भी बड़ी समस्या बनी। इसी तरह एसडीएम गरोठ ने मेडिकल स्टाफ और ग्रामीणों तक जानकारी के अभाव को मुख्य कमी बताया।

तकनीकी और चिकित्सा दृष्टिकोण से सुझाव

बीएआरसी के वैज्ञानिक आर. बी. के. यादव ने कहा कि 22 किमी रेडियस के अंदर रहने वाले सभी आयु वर्ग के लोगों की समूहवार जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने सप्लाई चैन और कम्युनिकेशन सिस्टम को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल जाटव ने बताया कि डेमोग्राफी डेटा मात्र 10 मिनट में उपलब्ध कराया गया, जो योजना अनुसार रहा।

अधिकारियों की प्रतिक्रियाएं

एसडीएम रावतभाटा डॉ. कृति व्यास ने कहा कि इंसिडेंट कमांडर के निर्देशन में छह प्रमुख गतिविधियों को समय पर सुनिश्चित किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं इंसिडेंट कमांडर विनोद कुमार मल्होत्रा ने बताया कि केवल 25 दिन की तैयारी में इतने बड़े अभ्यास को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कोटा की अतिरिक्त आयुक्त ममता तिवारी ने कहा कि यह एक बेहतरीन शुरुआत रही, हालांकि गांवों की लोकेशन को लेकर थोड़ी भ्रम की स्थिति रही, जिसे आगे हर छह माह में अपडेट किया जाएगा।

परमाणु संयंत्र प्रबंधन के विचार

राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक शरत कुमार ने कहा कि संयंत्र और ऑफसाइट दोनों स्तरों पर अभ्यास नियमित होते हैं, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर पहली बार आयोजन हुआ है। जो कमियां सामने आई हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।

एनडीआरएफ कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परमाणु बिजलीघर सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील है, इसीलिए सुरक्षा उपाय लगातार जारी रहने चाहिए।

केंद्र निदेशक एवं इमरजेंसी साइट डायरेक्टर डी. सुब्बाराव ने कहा कि अगले छह महीने में सभी गांवों में विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

एनडीएमए की टिप्पणी

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मेजर जनरल ए.के. वर्मा ने कहा कि यह अभ्यास सभी विभागों और एजेंसियों के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने सुझाव दिया कि रेडियोलॉजिकल आपदा की स्थिति में बर्न हॉस्पिटल, बेसिक एम्बुलेंस और फायर फाइटिंग सिस्टम में पानी व फोम की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष पुनः बड़ा अभ्यास किया जाएगा, जबकि इससे पहले काकरापार में एक अभ्यास आयोजित होगा।

फीडबैक सत्र में एसडीएम नीमच, एडीएम मंदसौर, एसडीआरएफ कमांडेंट एकता हाड़ा, तहसीलदार रामगंज मंडी नेहा वर्मा, तहसीलदार लाडपुरा कोटा, 11वीं एनडीआरएफ कमांडेंट सहित कई अधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए।

What's your reaction?