735
views
views
सीधा सवाल। कपासन। मेवाड़ के प्रसिद्ध शनि धाम श्री शनि महाराज आली मंदिर में इस बार का मासिक भंडार ऐतिहासिक रहा। मंदिर के भंडार से 40 लाख 52 हजार 715 रुपए की भेंट राशि प्राप्त हुई। यह अब तक की सबसे अधिक राशि है।मंदिर की प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह और सचिव कालू सिंह ने जानकारी दी। शनिवार को सिक्कों की गिनती पूरी हुई। इसमें 7 लाख 52 हजार 155 रुपए की राशि निकली। इससे पहले अमावस्या से एक दिन पूर्व नोटों की गिनती में 33 लाख 600 रुपए प्राप्त हुए थे।पिछले वर्ष सितंबर में मंदिर के भंडार से 33.5 लाख रुपए की भेंट राशि निकली थी। इस वर्ष यह राशि पिछले रिकॉर्ड से लगभग 7 लाख रुपए अधिक है। यह वृद्धि मंदिर में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को दर्शाती है।