चित्तौड़गढ़ - संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें – जिला कलक्टर
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बुधवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि संपर्क पोर्टल एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टलों पर लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जन शिकायतों के निस्तारण, राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं की प्रगति, फ्लैगशिप कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा ई-गवर्नेंस संबंधी मुद्दों की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि औसत निस्तारण समय में सुधार लाने के लिए ई-फाइल प्रणाली का अधिकतम उपयोग किया जाए। शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करने हेतु उनसे संवाद और परामर्श पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने नगर परिषद को निर्देशित किया कि शहर की साफ सफाई कराई जाए तथा सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को सुरक्षित रूप से गोशालाओं में पहुँचाने की कार्यवाही की जाए। बैठक में जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में 6 सितम्बर को प्रातः 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के संभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था तथा प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध खनन के विरुद्ध की गई कार्रवाई। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं प्रकरणों की स्थिति।धार्मिक त्योहारों व सांप्रदायिक घटनाओं का प्रबंधन। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम। जिले में कानून-व्यवस्था की समग्र स्थिति एवं नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन। लंबित नामांतरण व भूमि रूपांतरण प्रकरणों का निस्तारण। भूमि अधिग्रहण एवं बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति। सभी विभागों में औसत फाइल निस्तारण समय एवं ई-फाइल के उपयोग की स्थिति। iGOT मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत पंजीकरण एवं प्रशिक्षण। विभागीय अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण, नाइट हॉल्ट एवं फील्ड विजिट्स। राजस्व संग्रहण (वाणिज्य कर, आबकारी, पंजीयन एवं मुद्रांक, खनन, परिवहन) की प्रगति। जल जीवन मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना, मां योजना, आरजीएचएस, एनएफएसए, कुसुम योजना, RDSS, लाड़ो प्रोत्साहन योजना जैसी फ्लैगशिप योजनाओं की स्थिति। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी), स्वामित्व योजना, अटल ज्ञान केंद्र, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, मिशन हरियालो राजस्थान, पंचगौरव योजना, गरीबी मुक्त ग्राम योजना तथा अन्य अभिनव योजनाओं की समीक्षा। विशेष अभियान जैसे शहर चलो, गांव चलो एवं सहकार अभियान की तैयारियां। राइजिंग राजस्थान समिट में हुए एमओयू के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एजेंडा बिंदुओं के अनुरूप तथ्यपरक, अद्यतन एवं प्रामाणिक जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिले का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सके।
उन्होंने विशेष रूप से लंबित शिकायतों, भूमि रूपांतरण-नामांतरण प्रकरणों, बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा कानून-व्यवस्था संबंधी विषयों पर प्राथमिकता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, नगर परिषद के प्रशासक विनोद मल्होत्रा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's your reaction?