1449
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट आगामी 7 सितंबर को सांवलियाजी में अपना जन्मदिन मनाएगें। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर रात को ही कांग्रेस के नेता पहुंचे और आयोजन स्थल का जायजा लिया है। यहां पार्किंग परिसर में स्थित श्री सांवलियाजी मंदिर के डोम में बड़ा कार्यक्रम होना है। आयोजन स्थल पर कांग्रेस के नेताओं ने स्थानीय पदाधिकारियों से भी चर्चा की है। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट 7 सितम्बर को अपना 48 वां जन्मदिन सांवलिया सेठ पहुंच कर पूजा अर्चना कर अपने दिन की शुरुआत करेंगे इसके तत्पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान विधायक प्रशांत शर्मा, सुरेश गुर्जर, प्रदेश महासचिव महेंद्र खेड़ी, विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, प्रदेश महासचिव राजेश चौधरी, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक इंद्राज चौधरी आदि पहुंचे। यहां स्थानीय पदाधिकारियों से चर्चा की। इस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव पीयूष त्रिवेदी, पूर्व जिला संगठन महामंत्री करण सिंह सांखला, जिला कांग्रेस महामंत्री एहसान पठान भी सांवलियाजी पहुंचे। यहां कपासन ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष ममतेश शर्मा, अभिषेक जैन, सुरेश भड़ाना, भानु गुर्जर आदि ने तैयारियों को जानकारी दी है।