420
views
views

सीधा सवाल। बेगूं। नगर में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव ईद मिलादुन्नबी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इससे पूर्व गुरुवार रात्रि को महफ़िल ए मिलाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद शुरू ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार बेगूं नगर में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया। इससे पहले गुरुवार रात्रि को महफ़िल ए मिलाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें यूपी से आए मौलाना ने तकरीर पेश की। शुक्रवार प्रातः सवा चार बजे सलाम एवं फतेह ख्वानी के बाद देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। इस अवसर पर मुकामी मीलाद पार्टी ने भी कलाम पेश किए। शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद जुलूस शुरू हुआ। जो गांधी चौक, सदर बाजार, मुख्य बाजार, लालबाई-फूलबाई चौक, बड़ी मस्जिद, आखरिया चौक होते हुए आस्ताना-ए-बशीरिया दरगाह शरीफ पहुँचकर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर सहित आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों ने भाग लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़, उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, बेगूं डीएसपी अंजलि सिंह, तहसीलदार गोपाललाल जीनगर, नायब तहसीलदार विष्णुलाल यादव, बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।