चित्तौड़गढ़ - शहर सेवा शिविर के तहत जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

अधिकारियों को दिए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने शहऱ सेवा शिविर का 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान को लेकर आज बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलक्टर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाना है, जिसके लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य करना होगा।

जाली बावड़ी क्षेत्र से हटेंगे पुराने भवन

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने जाली बावड़ी क्षेत्र में जर्जर और पुराने भवनों को डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय भवन की वैधता की जांच कराने, साथ ही दुर्ग पर जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाने, आवारा पशुओं को हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया गया।

चंद्रलोक सिनेमा के पास खाली पड़ी जमीन पर असामाजिक गतिविधियों को रोकने और व्यवस्थित उपयोग के लिए नगर परिषद को शीघ्र बाउंड्री निर्माण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को सौंदर्यीकरण कर स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ बनाया जाए।

कपासन चौराहे से हटेगा अतिक्रमण, सड़क होगी दुरुस्त

कलक्टर ने कपासन चौराहे से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, कपासन से चंदेरिया तक क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा शीघ्र कराए जाने पर जोर दिया।

गौशाला और बाईपास क्षेत्र में व्यवस्था सुधार

निरीक्षण के दौरान गौशाला के बाहर सड़क पर चारा डालने की अव्यवस्था को तत्काल बंद करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाईपास मार्ग पर पड़े पत्थरों और खड़ी गाड़ियों को हटाकर मार्ग को सुरक्षित और सुचारु बनाने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद प्रशासक, अतिरिक्त जिला कलक्टर, विनोद मल्होत्रा, तहसीलदार और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

कलक्टर आलोक रंजन ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गंभीरता से सुधारात्मक कदम उठाएँ। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शहर चलो अभियान के अंतर्गत सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें और शहर स्वच्छता, यातायात व सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में एक उदाहरण प्रस्तुत कर सके।

What's your reaction?