चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - धर्म कोई किताबों सीमित विचार नही है, यह तो शास्वत जीवन शैली है- विधायक कृपलानी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।
राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को साढ़े आठ करोड़ जनता को धर्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देने वाला ऐतिहासिक बिल "राजस्थान विधि विरूद्ध धर्म-संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक-2025" पास हो गया। इस बिल पर चर्चा के दौरान पूर्व नगरीय विकास, आवासन व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने बिल का समर्थन कर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद दिया। कृपलानी ने कहा कि राज्य सरकार के इस ऐतिहासिक धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी प्रदान करने वाले बिल के माध्यम से लव जिहाद तथा बल, धन, प्रलोभन जैसी गतिविधियों के माध्यम से होने वाली धर्म परिवर्तन जैसे कृत्य पर रोक लगेगी।
विधायक कृपलानी ने कहा कि "धर्म कोई किताबों तक सीमित विचार नहीं, यह तो एक शाश्वत जीवनशैली है जिसमें सत्य, करुणा, निष्ठा और भक्ति की धारा बहती है।" उन्होंने कहा कि भारत का संविधान समस्त व्यक्तियों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी प्रदान करता है, जो भारत की सामाजिक समरसता और भावना को प्रतिबिंबित करती है। इस संवैधानिक अधिकार का उद्देश्य भारत में धर्म निरपेक्षता की भावना को बनाये रखना है। संविधान के अनुसार, राज्य का कोई धर्म नहीं है और राज्य के समक्ष समस्त धर्म समान हैं, और किसी धर्म को किसी अन्य पर अधिमानता नहीं दी जायेगी।
संविधान प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म को मानने, अपनाने और प्रचार करने का मौलिक अधिकार प्रदत्त करता है। फिर भी, हाल ही में ऐसे कई उदाहरण सामने आये हैं, जहां -
सीधे-सादे व्यक्तियों को गलत सूचना, बल, दुष्‍प्रचार, प्रलोभन या सोशल मिडिया के कपटपूर्ण साधनों द्वारा "एक धर्म से किसी अन्य में संपरिवर्तित किया जा रहा है।" धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार से संबंधित विधि देश के विभिन्न राज्यों में पहले से ही विद्यमान है किंतु राजस्थान में उक्त विषय पर कोई कानून नहीं था। विधायक कृपलानी ने कहा कि इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार यह कानून ला रही है,
जो किसी भी विधर्मी द्वारा गलत भावना, गलत सूचना, बल, प्रपीड़न, प्रलोभन, सोशल मिडिया या अन्य किन्हीं कपटपूर्ण साधनों द्वारा या विवाह या विवाह के झांसे द्वारा एक धर्म से किसी अन्य में विधि विरुद्ध संपरिवर्तन का प्रतिषेध करने के लिए राजस्थांन के इतिहास का एक मजबूत कानून होगा।
कृपलानी ने सदन में कहा कि यह विधेयक मात्र एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह राजस्थान की संस्कृति, समाज और संविधान की मर्यादाओं की रक्षा करने वाला एक सशक्त कदम होगा, जब किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध, छल, भय, दबाव या प्रलोभन के माध्यम से धर्म बदलने को विवश किया जाता है, तो यह उसकी धार्मिक स्वतंत्रता का घोर उल्लंघन होता है जो गंभीर आपराधिक कृत्य भी है।
कृपलानी ने राजस्थान में पिछले दिनों घटित घटनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अब धर्म परिवर्तन सिर्फ व्यक्तिगत विषय नहीं रहा, बल्कि यह एक संगठित और योजनाबद्ध अभियान बन चुका है, जिसका उद्देश्य समाज में विघटन और अस्थिरता फैलाना है।  
लडकियां बालिक हो या नाबालिक हो उनके विवाह में उनके माता-पिता की सहमति आवश्यिक होनी चाहिए ताकि उन्हें कोई विधर्मी बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन की स्थिति में ना ला सकें। आज 'लव जिहाद' जैसे प्रचलित षड्यंत्र सामने आ रहे हैं, जहाँ लड़कियों को प्रेम के नाम पर जाल में फँसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। यह महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ है और सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर खतरा भी। बडे पैमाने पर विदेशी फंडींग हो रही है। उत्तर प्रदेश में बडे स्तर पर आगरा और लखनऊ में ऐसे रैकेट का पर्दाफाश योगी सरकार ने किया है।
कृपलानी ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार के समय में राजस्थान में बहुत ही दबे हुए और छिपे हुए ढंग से धर्मांतरण करवाया जा रहे थे पूरे राजस्थान में असहाय निर्धन और सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को जबरन ईसाई और मुस्ल मान बनाने के मामले सामने आ रहे थे, यह विधेयक ऐसे मामलों पर सख्त अंकुश लगाएगा।

What's your reaction?