1428
views
views

सीधा सवाल। कपासन। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सिंहपुर में गुरुवार को प्रातः काल करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई। महिला घर पर छाछ बिलोने की मशीन चालू कर रही थी। इस दौरान कंरट लगने से वो नीचे गिर गई।मामला कपासन थाना क्षेत्र के सिंहपुर में गुरुवार सुबह का है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनी जाट अपने घर पर छाछ बिलोने की मशीन चालू कर रही थी। मशीन चालू करते समय उन्हें करंट लग गया। करंट लगते ही मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। रतनी के पति हेमराज जाट खाद बीज की दुकान चलाते हैं। उनके पीछे डेढ़ साल का एक बच्चा है।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ पूर्व विधायक बद्री लाल जाट, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर, उप सरपंच नारु लाल जाट, बद्री लाल जाट, कुलदीप समेत कई लोग कपासन अस्पताल पहुंचे। मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी अस्पताल आए।थानाधिकारी रतन सिंह भी उप जिला चिकित्सालय में मौजूद रहे। एएसआई रतन लाल ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।