588
views
views

सीधा सवाल। कपासन। नगर पालिका कपासन की ओर से नवनिर्मित पंडित दीन दयाल उपाध्याय सभागार का लोकार्पण शनिवार को दोपहर एक बजे होगा।नगर पालिका अध्यक्ष मंजु देवी सोनी ने बताया कि नगर पालिका कपासन की ओर से पालिका परिसर में नवनिर्मित पंडित दीन दयाल उपाध्याय सभागार का लोकार्पण कार्यक्रम शनिवार को दोपहर एक बजे सांसद सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य व विधायक अर्जुन लाल जीनगर की अध्यक्षता में आयोजित होगा। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाड़री होंगे।