273
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एम. डी. चोपदार साहब का इस्तकबाल किया। सामाजिक कार्यकर्ता इनुश मोहम्मद शैख ने बताया की मदरसा बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष सैयद अकरम अली के नेतृत्व में नरपतखेडी फोरलेन पर मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष एम.डी.चोपदार का कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चित्तौड़गढ़ प्रथम बार आगमन पर अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओ एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहना कर स्वागत कर गाड़ियों के काफिले के साथ शहर में लाया गया।इस अवसर पर वक्फ बोर्ड उपाध्यक्ष मजहर हुसैन,मदरसा बोर्ड के मुजस्सिर पठान, सैयद आबिद अली,शोएब अली,शाकिर खान,सईद शेख,सैयद मन्नान अली,उस्मान खान,शाहरुख मंसूरी,कुलदीप स्वर्णकार,अल्फेज शेख,बगदीराम कुम्हार आदी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।