735
views
views
सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।
देवडों के खेड़ा में 14 सितंबर से 17 सितंबर तक आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में राबाउमावि ढोरिया की छात्राओं ने दम दिखाया। इस कराटे प्रतियोगिता में छात्राओं ने 6 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कास्य पदक जीते। हिमांशी कुंवर, खुशी कुमावत, लक्ष्मी प्रजापत, मीनू मेनारिया, रानी बैरागी, कोमल प्रजापत ने स्वर्ण पदक जीते। सपना मेनारिया, ममता कुमावत, मनीषा भावरी, आकांशा सेन ने रजत पदक जीते तथा हिना मेघवाल और काजल नंगारची ने कास्य पदक जीते। टीम प्रभारी निषाद बानो रहीं। इनकी कोच सीमा यादव ने बताया कि 6 छात्राओं का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ हैं। अब ये छात्राए झुंझुनू में होने वाली राज्य स्तर कराटे प्रतियोगिता में भाग लेगी।