चित्तौड़गढ़ / कानोड़ - प्रदेश उपाध्यक्ष गायरी ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल

समाज को विमुक्त घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू जनजाति की सूची में जोड़ने की रखी मांग

सीधा सवाल। कानोड़। अखिल भारतीय मेवाडा गायरी युवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लाल गायरी कानोड़ ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को पत्र भेजकर धनगर जाति की उपजातियों गायरी, गाडरी, गारी, गडरिया समाज को राजस्थान सरकार की विमुक्त घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू जनजाति की सूची में घुमंतू जाति में जोड़ने की मांग की।  

गायरी ने पत्र में बताया कि पूर्व में क्षेत्र के मंत्री, विधायक, विमुक्त घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू जनजाति महासंघ, राजस्थान सहित अन्य पदाधिकारियों के माध्यम से धनगर गायरी, गाडरी, गडरिया समाज ने समाज को राजस्थान सरकार की विमुक्त घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू जाति की सूची में घुमंतू जाति में जोड़ने का आग्रह किया था।  

बताया कि मध्यप्रदेश शासन ने वर्ष 2018 में ही धनगर गायरी, गाडरी, गडरिया समाज को धनगर की उपजाति के रूप में विमुक्त घुमंतू एव अर्ध घुमंतू जनजाति की सरकार की सूची में जोड़ दिया गया है और मध्यप्रदेश में समाज इस विभाग की योजनाओं का लाभ भी ले रहा है।

वहीं महाराष्ट्र सरकार ने धनगर गाडरी समाज को विमुक्त घुमंतू एव अर्ध घुमंतू जनजाति में जोड़ भी रखा है और महाराष्ट्र में धनगर समाज को 3.5% अलग से नौकरियों व शिक्षा में भी विमुक्त समुदाय में आरक्षण भी दे रखा है। 

गायरी ने बताया कि हमारे गाडरी समाज का नामकरण भी गाडर (अर्थात भेड़ के) पालक होने के कारण गाडर नाम पर गाडरी रखा गया है ओर पशु को धन मानकर उनका पालन पोषण करने के कारण धनगर कहा गया है। हम मुख्य भेड़ पालक होकर भी राजस्थान सरकार की विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति की सूची में जुड़ने से वंचित रह गए है ओर उसके लिए धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। 

 भारत के अन्य राज्यो में धनगर, गाडरी, गडरिया समाज इन योजनाओ का लाभ ले रहा है वहीं राजस्थान में अभी तक विमुक्त घुमंतू एव अर्ध घुमंतू में जोड़ा तक नहीं गया है। हमें अपनी भेड़ों को लेकर देश के कोने - कोने में भ्रमण करना पड़ता है और इसके कारण हमारे बच्चों की शिक्षा पर असर आने के कारण शिक्षा व नौकरियों में भी हम बहुत पिछड़े है।

भारत के अन्य राज्यो में 50 से भी अधिक जातियों को विमुक्त घुमंतू एव अर्ध घुमंतू जनजाति की सूची में जोड़ा गया है जबकि राजस्थान में सिर्फ 32 जातियां को ही जोड़ा गया है। इस कारण हमारा धनगर समाज इस सूची में जुड़ने से वंचित रह गया है। 

 मुख्यमंत्री से मांग की है कि राजस्थान सरकार से प्रस्ताव भिजवाकर हमारे धनगर समाज की सभी उपजातियों (गायरी, गाडरी,गारी, गडरिया) को विमुक्त घुमंतू व अर्द्ध घुमंतू जनजाति की सूची में घुमंतू जाति में जोड़ा जावे।

What's your reaction?