चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन विष हरण के चित्तौड़गढ़ के तहत बड़ी सफलता मिली है। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने गंगरार थाना क्षेत्र में आने वाले जीवा नायकों का खेड़ा गांव में दबिश दी। यहां एमडी ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री पकड़ी है। इसमें बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त किए हैं। साथ ही मौके से 14 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी के अलावा केश गिनने की मशीन भी पकड़ी है।

चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने शुक्रवार शाम कोतवाली थाने में मीडिया से बातचीत में बताया कि गत कुछ माह से जिले में मादक पदार्थों के नेटवर्क की पहचान करने एवं उसे ध्वस्त करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। इसमें मादक पदार्थों के संगठित गिरोह एवं उनके आपसी गठजोड़ के पर्दाफाश में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चित्तौड़गढ़ कोतवाली थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत ने शुक्रवार को सत्तू माली एवं जीवन वैष्णव को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से 6 ग्राम एवं 2 ग्राम एमडी (MDMA) बरामद की थी। इस पर नियमानुसार प्रकरण पंजीबद्ध इनसे पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण क्यों इसमें उक्त मादक पदार्थ ग्राम जीवा नायकों का खेड़ा से लाना बताया। आरोपियों से पूछताछ एवं मुखबिर की सूचना से स्पष्ट हुआ कि गंगरार थाना क्षेत्र में एमडी निर्माण की अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही है।

आठ SHO, 100 पुलिसकर्मियों ने दी दबिश

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि इस सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन में डिप्टी गंगरार शिवन्या सिंह एवं डिप्टी चित्तौड़गढ़ बृजेश सिंह के नेतृत्व में आठ थानों के थानाधिकारी तथा करीब 100 पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने थाना गंगरार के जीवा नायकों का खेड़ा में सघन दबिश की कार्यवाही की गई।

पहाड़ियों की और भागे बदमाश

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को नामजद किया है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। दबिश के दौरान मौके से आरोपित जगदीश पुत्र तुलसीराम बंजारा, अशोक पुत्र जगदीश बंजारा तथा राहुल पुत्र जगदीश बंजारा को चिन्हित कर इनके रियायशी मकान की तलाशी ली। इसमें अत्यंत गंभीर, संगठित एवं चौंकाने वाली बरामदगी की गई। इसमें अवैध एमडी फैक्ट्री एवं संगठित तस्करी नेटवर्क की पुष्टि हुई। उक्त आरोपित दबिश देने से पहले पहाड़ियों की और फरार हो गए।

यह हुई मौके से मादक पदार्थ की बरामदगी

मौके से पुलिस ने मादक पदार्थ बरामद किया है। मौके से स्मैक 6 ग्राम, टांका 69 ग्राम, देशी निर्मित शराब 2.7 लीटर,अल्फाबेट एवं नंबर पंचिंग मशीन बरामद की। इसके अलावा एमडी निर्माण में प्रयुक्त कच्ची सामग्री, जिसमें एसिटिक एसिड, सोडियम कार्बोनेट, वॉशिंग सोडा / सोडा ऐश, इमामेक्टिन बेंजोएट, एसिटाइल क्लोराइड, मास्क एवं रेस्पिरेटर सेट, एल्युमिनियम फॉयल, सूती कपड़ा आदि बरामद हुए हैं।

33 मोबाइल और 4 लैपटॉप, ड्रोन भी बरामद

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टीम ने काफी गहन तलाशी ली। इसमें लैपटॉप 4, मोबाइल फोन 33, कैमरा 1, ड्रोन सेट 1 तथा 1 ही नोट गिनने की मशीन भी बरामद की है। इसके अलावा 14 लाख, 16 हजार 950 रुपए की नकदी, एक कार और दो बाइक बरामद की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद सामग्री से यह स्पष्ट है कि आरोपित सुनियोजित, संगठित एवं पेशेवर तरीके से एमडी निर्माण, भंडारण एवं तस्करी में संलिप्त थे।

What's your reaction?