views
सीधा सवाल। बिनोता। कस्बे के प्रसिद्ध खाकलदेव मंदिर में शनिवार को भंडार खोला गया, जिसमें दानपात्र एवं अन्य स्रोतों से कुल 3,34,578 रुपए नगद एवं 125 ग्राम चांदी के आभूषण प्राप्त हुए।
खाकलदेव विकास सेवा समिति अध्यक्ष गजराज सिंह शक्तावत एवं समिति सदस्यों की उपस्थिति में राशि गणना की गई। समिति के सचिव अनिल भारद्वाज ने बताया कि सुबह 9:15 बजे मंदिर के पुजारी अनिल अमृत राम गुर्जर ने मंदिर में विराजित प्रतिमाओं का शुद्धीकरण कर पूजा-अर्चना व आरती की। इसके बाद दानपात्र खोला गया।
दानपात्र से 3,21,818 रुपए नगद, धर्मशाला से 12,760 रुपए, एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त राशि मिलाकर कुल 3,34,578 रुपए प्राप्त हुए।
प्रकाश मुनेत ने बताया कि राशि गणना के दौरान अध्यक्ष गजराज सिंह शक्तावत, प्रहलाद प्रजापत, हिम्मत सिंह शक्तावत, प्रहलाद पाटीदार, उम्मेद सिंह शक्तावत, रतन लाल डांगी, कैलाश तेली, जगदीश सुथार सहित समिति सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं पैदल मंदिर पहुंचीं और खाकल देव नागराज की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार को जहरीले जनवरों से बचाव की कामना करते हुए व्रत रखा और भजन-कीर्तन किया।