चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - खेल केवल जीतने या हारने का नाम नहीं, यह हमें जीवन जीने की सबसे बड़ी कला सिखाता है- विधायक कृपलानी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

69 वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा साइकिलिंग प्रतियोगिता का विधायक कृपलानी ने किया शुभारंभ

निम्बाहेड़ा।

निम्बाहेड़ा उपखण्ड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गादोला में सोमवार को 17-19 वर्ष आयु वर्ग छात्र-छात्रा खिलाड़ियों की 69 वीं जिला स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, ग्रामीण मण्डल महामंत्री राजेश धाकड़, राधेश्याम टेलर, भाजयुमो महामंत्री सोनू झंवर आदि मंचासीन रहे।

उद्घाटन समारोह के आरम्भ में अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। ततपश्चात विद्यालय संस्था प्रधान वीणा शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आयोजित की जा रही जिला स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के बारे में अतिथियों को जानकारी दी तथा आयोजन में सहयोग देने वाले भामाशाहों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एवं विधायक कृपलानी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीतने या हारने का नाम नहीं है, बल्कि यह हमें जीवन जीने की सबसे बड़ी कला सिखाता है। मैदान पर खेलते हुए खिलाड़ी परिश्रम, अनुशासन, धैर्य और एकता की मिसाल प्रस्तुत करता है। यही गुण हमारे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी बनते हैं। कृपलानी ने सभी खिलाड़ियों से आग्रह करते हुए कहा कि खेल को प्रतियोगिता न मानकर एक अवसर समझें, जहाँ आप खुद को निखार सकते हैं, अपनी सीमाओं से आगे बढ़ सकते हैं और नई ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत, आपका उत्साह और आपका आत्मविश्वास ही इस प्रतियोगिता की सच्ची शोभा है।

इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने विधिवत रूप से प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की, ततपश्चात अतिथियों ने ध्वज फहराकर खिलाड़ियों को शपथ दिलाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच राजाराम जाट, डाडम गायरी, राधेश्याम मीणा, प्रकाश गायरी, चतरा लाल मीणा, रमेश मीणा सेगवा, श्यामलाल शर्मा, अशोक जैन आदि सहित बड़ी संख्या में जिले भर से छात्र-छात्राओं के साथ आए अध्यापक-अध्यापिकाएं व स्कूली बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक कृपलानी ने विद्यालय में विशिष्ट कार्य करने वाले शिक्षक रामेश्वर दत्त शर्मा, मिट्ठूलाल लोढ़ा एवं केसर खान पठान का उपरना ओढाकर एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी।

What's your reaction?