चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास के साथ सांवलिया जी में मनाई
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चिकारड़ा। अग्रवाल समाज के आराध्य देव भगवान अग्रसेन जी का 5149वॉ जन्मोत्सव 22 सितम्बर को सांवलिया जी में अग्रवाल मेवाड़ चोखला के 16 गांव मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। यहां यह बतादे की मेवाड़ चोखले के 16 गावो में सांवलिया जी भादसोड़ा मंगलवाड़ नंगावली संगेसरा आसावरा माता जी चिकारड़ा डूंगला कानोड़ बोहेड़ा बांसी देलवास भींडर बड़ीसादड़ी निकुम्भ भाणुजा आते है । जानकारी में समाज के दीपक अग्रवाल द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष सांवलियाजी समाज को भगवान अग्रसेन जी का जन्मोत्सव मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के तहत भगवान अग्रसेन जी की छवि पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इसके साथ ही अग्रसेन जी के जयकारों से सभा को गूंजायमान किया। अग्रवाल समाज सांवलिया जी की ओर से अतिथियों का माला साफा उपरना द्वारा स्वागत सम्मान किया गया । कार्यक्रम में शोभायात्रा को लेकर विभिन्न प्रकार की बोलियां लगाई गई। वृंदावन होटल से शोभा यात्रा की शुरुआत की गई। इस मौके पर विभिन्न प्रकार से बग्गी को सजाते हुए भगवान अग्रसेन जी की छवि को स्थापित किया गया । भगवान अग्रसेन जी को चवर ढुलाये जा रहे थे । शोभा यात्रा में घोड़े पर अग्रसेन जी के रूप में बोली दाता बैठ ध्वज हाथ में लिए हुए थे। बैंड बाजा पर अग्रसेन जी के भजनों की धुन पर अग्र बंधु महिला पुरुष थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा सांवलिया जी के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई पुनः होटल पहुंची । बीच रास्ते ग्रामीण द्वारा जगह जगह जलपान की व्यवस्था की गई। होटल पहुचने पर समाज द्वारा सभा का आयोजन किया गया। सभा में समाज उत्थान को लेकर चर्चा की गई। यहां बतादे की उदयलाल गोयल की पुण्य स्मृति में 70 वर्ष से अधिक उम्र के वयोवृद्ध पुरुष महिलाओ का सम्मान किया गया । वही बोर्ड की परीक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय श्रेणी से पास होने वाले को सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया गया। वही कविता पाठ सांस्कृतिक कार्यक्रम के हुए आयोजन पर भी पार्टिसिपेट करने वाले को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में भगवान अग्रसेन जी की महा आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। अतिथियों द्वारा अगले वर्ष भगवान अग्रसेन जीका जन्मोत्सव मनाने का सौभाग्य बोहेड़ा समाज को दिया गया । वही समाज में कुरीतियो के साथ समाज को आगे बढ़ाने को लेकर वार्ता करते हुए चर्चा की गई। इस मौके अतिथि के रूप में अध्यक्षता लक्ष्मी लाल अग्रवाल ने की तो मुख्य अतिथि के रूप में सत्यनारायण अग्रवाल भींडर थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश अग्रवाल चिकारड़ा, श्याम लाल अग्रवाल मंगलवाड़, श्यामलाल संगेसरा, मदनलाल अग्रवाल निकुम, बोहेड़ा से सत्यनारायण , सत्यनारायण बांसी, सत्यनारायण भींडर, दिनेश अग्रवाल कानोड़, दिनेश अग्रवाल आसावरा माता जी, अशोक अग्रवाल भादसोड़ा, भेरूलाल अग्रवाल नंगावली सांवलिया जी मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास के साथ सदस्य रामलाल गुर्जर के साथ हरिराम गाडरी पवन तिवारी का समाज द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। सैकड़ो की संख्या में अग्र समाज एकत्रित हुआ । सांवलिया जी समाज की ओर से कार्यक्रम के समापन पर प्रसादी का आयोजन हुआ। आयोजकों द्वारा भगवान अग्रसेन जी के जन्मोत्सव में आए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। सांवलिया जी समाज के लक्ष्मी लाल अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल के साथ परिजनों द्वारा कर्यक्रम में भागीदारी निभाई।

What's your reaction?