1176
views
views
सीधा सवाल। कपासन। निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बनाकिया खुर्द में प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाकिया कला दिनेश चंद्र द्वारा प्रखर 2.0 का अवलोकन किया।प्रधानाध्यापक हजारी लाल रेगर ने बताया कि प्रखर 2.0 कक्षा तीन से आठ तक विद्यार्थियों को हिंदी पढ़ने लिखने में बेहतर बनाने पर केंद्रित राज्य सरकार की योजना है। यह कार्यक्रम 90 दिवस के लिए दिनांक 5 सितंबर से 5 दिसंबर तक विद्यार्थियों में पठन कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित है। इसके मुख्य उद्देश्य पठन कौशल में सुधार, आत्मविश्वास, बढ़ता धारा प्रवाह पठान मुख्य है। इसके लिए विद्यालयों में चार दल बनाए गए हैं। इनमें से सी -1,सी-2, सी -3 सी-4 द्वारा प्रथक प्रथक पठन किया करवाया जा रहा है।अवलोकनकर्ता द्वारा छात्र छात्राओं से प्रवाह पठान करवाया गया। तथा रिकॉर्ड का अवलोकन किया।इस अवसर पर विद्यालय में श्याम लाल भील,दिलीप सिंह गहलोत, सुनील खरवास,सुनीता कुमारी बैरवा उपस्थित थे।